कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति साइबर अपराध उन्मूलन एवं यातायात नियमों के संबंध में जन-जागरूकता अभियान का आयोजन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी प्रभारियों को अपने थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत नशा मुक्ति अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में  सरस्वती विद्या मंदिर, मायापुर, हरिद्वार में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव एवं उसकी रोकथाम तथा यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । इस कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थी एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे । कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान निरंतर रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *