न्यायालय से जमानत पाकर फरार चल रहे वारंटी को मंगलौर पुलिस ने दबोचा वारंटी के विरुध्द विधिक कार्रवाई जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली मंगलौर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त आदेश के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए वारंटी गुरुवचन पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम झबीरन जट, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 30 वर्ष को दबोचा । वारंटी उपरोक्त के विरुद्ध वाद संख्या 2031/2023, धारा 323, 506 IPC, चलित न्यायालय में विचाराधीन था । वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता वारंटी
गुरुवचन पुत्र लाल सिंह, निवासी ग्राम झबीरन जट, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 30 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *