दौराने चैकिंग 01 संदिग्ध धरा कब्जे से नाजायज चाकू बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार रात्रि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की जा रही थी । चेतक पुलिस कर्म0गण ने दौराने चैंकिंग एक संदिग्ध को गणेश विहार निकट अयोध्या धाम के पास से 01अदद अवैध चाकू के साथ दबोचा । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 581/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नाम व पता आरोपित
शोयब पुत्र जरीफ निवासी जमालपुर कला निकट मस्जिद के पास थाना कनखल हरिद्वार

बरामदगी
01अदद अवैध चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *