रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय रहकर एक शराब तस्कर को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा । व्यक्ति के विरुद्ध मु0अ0सं0– 959/25, धारा– 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
भरत सिंह पुत्र मलखान सिंह, निवासी ग्राम फतवा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र– 50 वर्ष
बरामदगी
05 लीटर अवैध कच्ची शराब













Leave a Reply