रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । उक्त आदेश के क्रम में दौराने चैंकिंग सट्टे की खाई बाडी करते आरोपी नीरज पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम गणेशपुर थाना सिरौली जनपद बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को मोहल्ला कड़च्छ से सट्टे की खाई बाडी करते हुए पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम व पता आरोपी
नीरज पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम गणेशपुर थाना सिरौली जनपद बरेली उत्तर प्रदेश
हाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
सट्टा पैन, डायरी व नकद ₹2410/-













Leave a Reply