रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली गंगनहर | अपर उप निरीक्षक आशीष कुमार मय हमराही हेड कांस्टेबल 255 अलियास सरकारी वाहन द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम हेतु भ्रमणशील थे । इस दौरान पुलिस टीम जब रामनगर चौक पहुँची तो वहाँ एक व्यक्ति नसीम पुत्र सफ़ीक निवासी भारत नगर रुड़की कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार आम रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों से झगड़ा–फसाद कर शांति व्यवस्था भंग
कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा कई बार समझाने के बावजूद वह व्यक्ति नहीं माना तथा और अधिक उत्तेजित हो गया। शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए अभियुक्त नसीम उपरोक्त को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । व्यक्ति के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नाम पता आरोपित
नसीम पुत्र सफ़ीक, निवासी भारत नगर, रुड़की, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र25 वर्ष |













Leave a Reply