विद्युत विभाग और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कारवाई 40 मीटर 11 केवी बिजली की तार चोरी करते 02 व्यक्तियों को दबोचा चोरी की तार मौके से बरामद, अभियुक्त न्यायालय में पेश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी फिरोज खान पुत्र इकराम अली (अवर अभियंता, 33/11 के.वी. उपकेंद्र डाडा जलालपुर, भगवानपुर) और उनकी टीम थाना भगवानपुर पुलिस की सहायता से लाइन चेकिंग एवं निगरानी में लगे हुए थे । उसी दौरान दो व्यक्ति अपने हाथों में एक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आते दिखाई दिए। संदेह होने पर जब उन्हें चेक किया गया तो कट्टे में लगभग 40 मीटर 11 के.वी. लाइन की चोरी की हुई बिजली की तार बरामद हुई । पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपने नाम कमल पुत्र अतरू दूसरे ने सौरभ पुत्र धीरेन्द्र बताये दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह तार ग्राम डाडा जलालपुर से खेडी सिकरोड़ा मार्ग पर चल रही लाइन से काटी थी । चोरी की तार के साथ दोनों को हिरासत में लेकर थाना भगवानपुर लाया गया। उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 332/25 प्रभावी धाराओं विद्युत अधिनियम पंजीकृत किया गया । दोनों के विरुद्ध अगर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

बरामदगी-
लगभग 40 मीटर 11 के.वी. बिजली की तार

नाम पता आरोपित-
1. कमल पुत्र अतरू नि० गण डाडा जलालपुर थाना भगवानपुर
2. सौरभ पुत्र धीरेन्द्र नि० गण डाडा जलालपुर थाना भगवानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *