
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये ‘’ऑपरेशन लगाम’’ को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर संघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस व ciu रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को मनीष पुत्र जितेंद्र निवासी नगला चीना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार जिसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर व लोकेश पुत्र दारा सिंह निवासी ग्राम शंकरपुरी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के कब्जे से एक नाजायज चाकू मय मोटरसाइकिल के बरामद किया गया । दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर कही किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे जिनको रुड़की पुलिस द्वारा रामपाल चौक के पास आदर्श नगर से पकड लिया । उक्त व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, पुलिस की सतर्कता से समय रहते आरोपियों को अवैध तमंचे व चाकू के साथ पकडा गया | पकडे गये व्यक्तियो के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |
नाम पता आरोपी
1.मनीष पुत्र जितेंद्र निवासी नगला चीना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार।
2.लोकेश पुत्र दारा सिंह निवासी शंकरपुरी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।
बरामदगी*
एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर
एक चाकू नाजायज मोटरसाइकिल













Leave a Reply