रिपोर्ट – वंश शर्मा
रोशनाबाद | पुलिस कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयासरत एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रयासों के परिणामस्वरुप आज रिजर्व पुलिस लाईन हरिद्वार में उज्जवल सपने एनजीओ की तरफ से कैंसर जागरुकता कैम्प का आयोजन कार्यक्रम किया गया जिसमें गंगा प्रेम हॉस्पिटल रायवाला ऋषिकेश के सहयोग से लोगो को जागरूक किया गया । गंगा प्रेम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डा० तरन जीत सिंह (एमबीबीएस लंदन, यूके व सिंगापुर) के द्वारा कैंप में आए लोगो को कैंसर के ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल आदि रुपों के शुरुआती लक्षण, जांच, बचाव के उपाय के साथ साथ एचपीवी वैक्सीन के फायदे और महत्व बताते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया । 120 से अधिक महिलाओ व पुरुषों ने कैंप का लाभ उठाया जिसका विषय था कि कैंसर के बारे में जानने, मिथको को दूर करने और स्वस्थ जीवन कि दिशा में कदम बढाना था। जागरूकता कैम्प आयोजित करने में एएसपी लाइन निशा यादव, प्रतिसार निरिक्षक लाइन प्रवीण अलोक जी का विशेष योगदान रहा है । कार्य में एनजीओ अध्यक्ष पारुल कटियार, सचिव राजकमल, सयोजक सुनिल शर्मा व सह सहयोजक
विनिता कोचर, कमला माता व सदस्य गण का विशेष योगदान रहा।













Leave a Reply