नाबालिग के अपहरणकर्ता को 24 घण्टे के भीतर दबोच लाई हरिद्वार पुलिस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा ख़ुद की नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियुक्त शाहनवीर व अन्य लोगों के विरुद्ध मु0अ0सं0 316/2025 धारा-137(2) बीएनएस दर्ज किया गया । नाबालिग लड़की के अपहरण को गम्भीरता से लेते हुए थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीमें गठित कर ठोस सुरागरस्सी पतारसी करते हुए 24 घंटे के भीतर नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को दबोचा गया । अपह्ता/पीड़ता के बयानों के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87/65 व 5(ठ)/6 पोक्सो अधि0 की बढ़ौत्तरी की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
शाहनवीर पुत्र इश्फाक निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरि0 उम्र 19 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *