हरिद्वार पुलिस द्वारा बाबाओं का भेष धर, धर्मों के बहरुपियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान 03 बेहरुपी बाबा भेषधारियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे । जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा चंडीघाट माजरा के पास 03 बेहरुपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया । उक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

नाम पता आरोपी-
1.बापीदास पुत्र दिलिप दास निवासी 127 थाना बारासा जिला नार्थ चौबिस
2.चन्द किरन पुत्र माही दयाल निवासी ग्राम राजीपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र करीब 54 वर्ष
3.राजेंद्र पुत्र फतेह सिंह निवासी गगसिना जिला करनाल हरियाणा उम्र- करीब 56 वर्ष को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *