ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु चौपाल कार्यक्रम आयोजित चौपाल के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | थाना क्षेत्र पथरी के ग्राम अलावलपुर में पथरी पुलिस द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्राम वासियों को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व नशे से होने वाले दुष्परिणाम, साइबर से संबंधित होने वाली धोखाधड़ी, ऑपरेशन कालनेमी के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । ग्रामवासियो/नव युवाओं को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारीयो की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी । गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों द्वारा नशा बेचने/करने वालो व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में बताया गया। किसी भी व्यक्ति को अपना OTP या अन्य जानकारी शेयर ना करने हेतु निर्देशित किया गया तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में 1930 नंबर पर तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गय | उपस्थित व्यक्तियों द्वारा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया गया व सुझाव भी प्रस्तुत किए गए जिस पर गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *