ग्राम नजरपुरा मे हुई चोरी का एक ओर शातिर चोर आया हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद, विधि कार्रवाई जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | कोतवाली मंगलौर पर शुभम पुत्र शेर सिंह निवासी नजरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली मंगलौर पर आरोपी अक्षय अन्य के द्वारा अलमारी का ताला तोड़कर वादी के घर में रखे सोने चांदी व अन्य कीमती सामान  चोरी कर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया था । जिससे सम्बन्धित मुख्य आरोपी को पकडा गया था उसके कब्जे से चोरी के कीमती ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद किया गया व अन्य एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था । आरोपी के कब्जे से गिरफ्तारी हेतु कोतवाली मंगलौर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा स्थानीय मुखबिर मामूर किए गए । जिसके फल स्वरुप मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित निम्नलिखित एक अन्य आरोपी को पकडा गया । जिसके कब्जे से निम्नलिखित चोरी की हुई संपत्ति बरामद हुई है आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाईकी जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1- अंकुश उर्फ भांदू  पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नजरपुरा थाना  कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार।

बरामद माल
1– मोबाईल फोन  सैमसंग कम्पनी
4- दो अदद बैग कपड़ों के चोरी किये हुऐ व अन्य सामान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *