
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने रात चैकिंग के दौरान रामघाट के पास वाहन स्विफ्ट डिजायर को रोकने का इशारा किया तो चालक वाहन को तेजी से आगे ले गया जिसे टीम ने कुछ दूरी पर ही पकड लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति मौके से भाग गया । पकड़े गए कार चालक को वाहन से ऊतार कर कार की चैकिंग की गई तो 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी चालक ने अपना नाम चन्द्रप्रकाश निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
विवरण निम्नवत है-
मु0अ0स0 626/25 धारा -60/72 आबकारी अधिनियम
बरामद माल-
1- अंग्रेजी शराब ROYAL STAG- 10 पेटी
2- कार स्विफ्ट डिजायर
विवरण आरोपित-
चन्द्रप्रकाश पुत्र गरीबदास निवासी कृष्णा नगर थाना पल्लवपुरम मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष













Leave a Reply