
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा कल रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत पथरी रोह पुल से आरोपी दीपक कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम जिनोल थाना कम्पिल जिला फरुखाबाद उ0प्र0 हाल पता रोड न0 5 पर आशीष का मकान ग्रीन वैली मे सुमन नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष को एक मोटर साईकिल सहित धर दबोचकर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस की बरामदगी की गयी । साईकिल को एम0वी0 एक्ट में सीज कर गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार उपरोक्त के विरूद्ध थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 387/25 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी-
1- दीपक कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम जिनोल थाना कम्पिल जिला फरुखाबाद उ0प्र0 हाल पता रोड न0 5 पर आशीष का मकान ग्रीन वैली मे सुमन नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
बरामदगी-
1- एक देशी तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
2- एक मो0सा0 UP 76 AQ 2060













Leave a Reply