
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना/चौकियो में आने वाले आम जनमानस के मध्य बेहतर सामन्जस्य एवं विश्वास बनाये रखने हेतु कोतवाली रानीपुर पर थाना दिवस” का आयोजन किया गया । उक्त थाना दिवस के आयोजन के अवसर पर SP City पंकज गैरोला एवं ASP सदर निशा यादव द्वारा कोतवाली रानीपुर पहुंचकर थाना दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण किया । जिसमे आमजनता की कुल 06 शिकायतों को सुना गया जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया । उक्त अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार, व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।













Leave a Reply