थाना दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर आम जनमानस की समस्या का तुरंत समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया थाना दिवस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा प्रत्येक माह मे एक दिन थाना दिवस मनाए जाने के आदेश प्राप्त हुए थे आदेश के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर परिसर में थाना दिवस मनाया गया । उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, ASP ज्वालापुर द्वारा अपनी शिकायतों को लेकर कोतवाली परिसर में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही निराकरण किया गया । कुछ प्रकरणों में विधिक अनुरूप कार्रवाई की जाएगी थाना दिवस के आयोजन से आम जनता द्वारा पुलिस की इस पहल की काफी सराहना की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *