
रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वादिया निवासी ज्वालापुर हरिद्वार ने ख़ुद की नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष का घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 496/2025 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया । नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को ही देहरादून से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । आरोपी की तलाश हेतु किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हर्ष पुत्र कन्हैया को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की । मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)65(1) BNS व 3(क)/4(2)पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
हर्ष पुत्र कन्हैया निवासी सोसा मन्डी राजघाट थाना कनखल जनपद हरिद्वार













Leave a Reply