
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | कोतवाली रानीपुर सूचना प्राप्त हुई कि निर्मल बस्ती शिवालिक नगर में दो पक्षो के मध्य लडाई झगडा हो रहा है, जिस पर तत्काल चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट उ0नि0 विकास रावत मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, मौके पर जानकारी की गयी तो प्रथम पक्ष के 1. विपुल पुत्र सोमेश्वर झा व 2. हिमाशु पुत्र सोमेश्वर झा निवासीगण निर्मल बस्ती शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार व पार्टी द्वितीय 1.सुनील पुत्र गोपाल सिंह 2.गोपाल पुत्र स्व0 देवी सिंह निवासीगण निर्मल बस्ती शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार एक दूसरे पक्ष पर गाडी का शीशा तोडने को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाकर मारपीट आमदा फौजदारी हो रहे थे, जिन्हे पुलिस कर्मियो द्वारा काफी समझाया गया, लेकिन दोनो पक्ष नही माने, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त दोनो पक्षो के चारो व्यक्तियो 1- विपुल, 2- हिमांशु, 3- सुनील, 4- गोपाल उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 के तहत कार्रवाई की गई ।
नाम पता आरोपी-
1-विपुल पुत्र सोमेश्वर झा निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष ।
2- हिमाशु पुत्र सोमेश्वर झा निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष ।
3- सुनील पुत्र गोपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष ।
4- गोपाल पुत्र स्व0 देवी सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 48 वर्ष ।













Leave a Reply