ग्राम बूडपुर जट्ट चौपाल का किया गया आयोजन विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | बढ़ते हुए साइबर अपराध पर लगाम लगाने व ड्रग्स फ्री देवभूमि को साकार करने के उद्देश्य से व टोल फ्री नंबरों की जानकारी देने के लिए कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा ग्राम बूडपुर जट्ट में पर चौपाल आयोजित की गई । एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आयोजित चौपाल में नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया एवं वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर अपराध पर लगाम लगाने के संबंध में प्रचार प्रसार कर टोल फ्री नंबरो 1930 से अवगत कराया गया। गोष्ठी में साइबर अपराध जैसे अनजान व्यक्ति को अपने पर्सनल डाटा शेयर ना करना, किसी लॉटरी आदि दिए जाने के झांसे में ना आना, ओएलएक्स पर पड़ी हुई गाड़ियों को बिना सत्यापन के पैसे इत्यादि ट्रांजैक्शन ना करना, किसी आपत्तिजनक पोस्ट/ वीडियो को शेयर ना करना, अपने खाता संबंधी जानकारी जैसे पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, एटीएम कोड आदि अन्य को साझा करने के संबंध में जागरूक किया गया जिसमें ग्राम बूडपुर के अतिरिक्त आसपास के काफी गांव के लोग उक्त गोष्ठी में सम्मिलित हुए । आमजन द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि हम मंदिर मस्जिदों से साइबर अपराध के जागरूक के संबंध में दिन प्रतिदिन प्रचार प्रसार करेंगे। उक्त संबंध में गांव में एक साइबर अपराध की जानकारी रखने वाले व्यक्ति को नामित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *