हरिद्वार पुलिस ने शान्ति भंग में किया एक व्यक्ति का चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत गैस प्लान्ट में झगडे की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो गौरव पुत्र कुंवरपाल निवासी तेलीवाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार का एक लडकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उक्त गौरव का मोनूपाल के साथ लडाई झगडा एवं मारपीट पर उतारू था । पुलिस कर्मियो ने मौके पर उक्त व्यक्ति गौरव को काफी समझाया गया लेकिन उक्त व्यक्ति नही माना और उत्तेजित होकर गाली गलौच कर हुडदंग करने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति गौरव उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस के तहत कार्रवाई की गई ।

नाम पता आरोपी
1- गौरव पुत्र कुंवरपाल निवासी तेलीवाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *