हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी 11.70 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त दबोचा, अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान को सफल बनाने एवं जनपद को नशा मुक्त करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, नशा तस्करों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा) व सट्टा-जुआ जैसे अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को दबोचकर उसके कब्जे से 11.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की । अभियुक्त के विरुद्ध NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम व पता अभियुक्त
सावेज पुत्र कामिल, निवासी बुक्कनपुर, थाना कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार

बरामदग
11.70 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *