
रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | थाना भगवानपुर पर वादी रविकान्त पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम बासतम थाना देववंद जनपद सहारनपुर ने थाना हाजा पर एक तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा गोयल क्लीनिक कस्बा भगवानपुर से वादी की बुलट मो0सा0 Royal Enfield को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे दी गई । जिसके सम्बन्ध मे थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 307/2025 पंजीकृत किया गया । अभियोग के अनावरण हेतू प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास इलेक्ट्रानिक माध्यम व सुरागरसी पतारसी से एक लडके बुलट मो0सा0 को चोरी करते हुए पाया गया । पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर मुखविर की सूचना पर रात्रि मे छांगामजरी गांव के पास से आरोपी विशाल को उपरोक्त चोरी की बुलट मो0सा0 के साथ पकडा गया ।
नाम पता आरोपी
1- विशाल कुमार पुत्र राजेश नि0-ग्राम छागां माजरी थाना-भगवानपुर जनपद-हरिद्वार।
बरामदगी
एक अदद बुलट मो0सा0 Royal Enfield













Leave a Reply