हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | वादिया निवासी ग्राम नौकराग्रन्ट, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि अक्षय पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सिक्का थाना शामली, जनपद शामली (मु0प्र0) उम्र 21 वर्ष ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया । इस संबंध में थाना बुग्गावाला पर मुकदमा अपराध संख्या 48/2025 एवं 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अक्षय पंजीकृत किया गया । पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया एवं न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। आदेशों के अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा थानास्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर प्रभावी प्रयास किए । पुलिस टीम ने फरार आरोपित अक्षय (उम्र 21 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपित
अक्षय पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी-ग्राम सिक्का, थाना शामली, जनपद शामली (मु0प्र0) (उम्र – 21 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *