गौ तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी गोकशी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तो को धर दबोचा गोमांस व गोकशी करने के उपकरण किये बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | SSP हरिद्वार द्वारा गोवंश की तस्करी व गोकशी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है उपरोक्त क्रम में ग्राम मरगूबपुर में मौ० आसिफ अपने भाईयों सादिक व साहिल के साथ अपने घेर में गोकशी करने की सूचना पर थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा तत्काल अभियुक्तगण के घर/घेर में दबिश देकर मौके से अभियुक्तगण मौ आसिफ, मौ० सादिक व मौ साहिल को गिरफ्तार किया गया व मौके से करीब 500 किग्रा0 गो मांस व गौकशी उपकरण बरामद किए गए । मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी व बरामदा गोमांस को अम्लीय छिड़काव कर मिट्टी में दबाया गया व अभियुक्तगण के विरूद्द गोवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. मौ आसिफ पुत्र जहीर हसन निवासी – ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार
02. मौ० सादिक पुत्र जहीर उपरोक्त
03. मौ साहिल पुत्र जहीर हसन निवासी उपरोक्त

बरामदगी का विवरण
01. 500 किग्रा0 गो मांस
02. 01 लोहे की पाठल,03. 02 लोहे की छूरी,
04. 01 लकडी का गुटखा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *