बदमाशी के भूत ने युवक को पहुंचाया हवालात, चेप्टर क्लोज हत्या के प्रयास में भी वांछित चल रहा था आरोपी सोशल मीडिया पर बदमाशी की वीडियो डाल रुतबा दिखाया पड़ा भारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार वांछित आरोपितों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा कोतवाली मंगलौर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 549/25 धारा 109(2) BNS में वांछित बदमाश को तमंचा के गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।प्रकरण में 02 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । आरोपी द्वारा अपना रुतबा दिखाने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मारपीट, कोर्ट रूम में गोली मारने की धमकी देने जैसे कई बदमाशी की वीडियो डाली गई है। जिनको वायरल कर आरोपी लोगों में भय पैदा कर रहा था ।

नाम पता अभियुक्त
कार्तिक पुत्र संजय निवासी कैल्लनपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर

बरामदगी
तमंचा 12 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *