आमजनमानस की शिकायतो के निराकरण हेतु “थाना दिवस” आयोजित आमजन की शिकायतों का किया गया निस्तार आयोजन को आमजन की मिल रही सराहना |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के आदेश के अनुपालन व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशानुसार कोतवाली रुड़की पर “थाना दिवस”* का आयोजन किया गया । उक्त अवसर पर सोशल मीडिया आदि के माध्यम से किए गए व्यापक प्रचार प्रसार के पश्चात पहुंचे जनमानस से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा समस्या जानकर कुल 32 जन शिकायतों/समस्याओ का जाँच अधिकारी को बुलाकर निस्तारण किया गया । इस अवसर पर सभी चौकी प्रभारी/ महिला हैल्प डेस्क प्रभारी एवं समस्त उ0नि0गण /अपरउ0नि0गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *