वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर “थाना दिवस” के अवसर पर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर थाना भगवानपुर परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की समस्याएँ सुनी गईं एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित हल्का उपनिरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । थाना दिवस के दौरान कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है । इसके अतिरिक्त उपस्थित जनमानस को साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्त अभियान, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *