
रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में थाना झबरेड़ा पर थाना दिवस का आयोजन किया गया | इस दौरान कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । आमजन को साइबर अपराध, नशा मुक्त अभियान, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक भी किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी कर्मचारियों को विवेचनाओं व शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण करने तथा चैन स्नैचिंग, लूट व चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त व चैकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए ।












Leave a Reply