
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है | उक्त अनुपालन के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध लगातार दबिश दी जा रही है। जनपद एवं गैर-जनपद क्षेत्रों में की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी 02 वारंटियों को दबोचा गया ।
वारंटियों के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
नाम पता वारंटी:
1. सलमान पुत्र युसुफ निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार
वाद संख्या 4948/24
2. सैफू पुत्र आकिल निवासी ग्राम एक्कड़ खुर्द, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
वाद संख्या 3235/24












Leave a Reply