NDPS ACT में लगातार वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया । आदेश के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गणों के मशकन/रिश्तेदारों/अन्य संम्भावित स्थानों पर लगातार दविश दी गई। जिसके फलस्वरूप मुखवीर खास की सूचना पर अभियुक्त सद्दाम उर्फ गुल्लू पुत्र सलीम निवासी ग्राम कासमपुर बुड्ढा हेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार को मुकदमा अपराध संख्या 360/2025 धारा 8/21/29/60 में अंसरियांन मस्जिद के पास ज्वालापुर से गिरफ्तार किया गया ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
सद्दाम उर्फ गुल्लू पुत्र सलीम निवासी ग्राम कासमपुर बुड्ढा हेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *