हरिद्वार पुलिस को मिली बडी सफलता सम्मोहित कर धोखे से लोगो का सामान छीनने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश़ कुंडल बेचकर प्राप्त नगदी, मोबाइल फोन, व अन्य सामान बरामद पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 02 बदमाश दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुडकी | कोतवाली रुड़की पर मु0नगर निवासी महिला ने एक लिखित प्रार्थना पत्र बाबत घटना नगर निगम पुल रूडकी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भविष्य बताने के बहाने पारिवारिक समस्या को निपटाने की गारण्टी देते हुए कान के सोने के कुण्डल, 02 मोबाइल फोन व 1200 रूपये एक पोटली मे रखवाने व मौका पाकर फरार होने के संबंध में मु0अ0सं0 322/2025 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा तत्काल टीम गठित करने हुए संदिग्ध व्यक्तियो व असमाजिक तत्वो पर सतर्क दृष्टी रख घटना का अनावरण करने के संबंध में दिए गए निर्देश के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने गहरी सुराग रसी पतारसी करते हुए 02 संदिग्ध व्यक्तियो को सोनाली पार्क के पास से दबोचकर उकके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 मोबाईल फोन व कुण्डल को कलियर मेले मे अज्ञात व्यक्ति को बेचने के पश्चात कमाई गयी कुल रकम 28070/ रूपये बरामद की गई ।

पकड़े गए आरोपित-

1.शादाब पुत्र अब्दुल हक निवासी अब्दाल साहब रोड़ चारमीनार के पीछे थाना कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष
2.साजिद पुत्र ताहीर नि0 ग्राम हरेटी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उ0प्र0 हॉल नि0 वाजिद गेस्ट हाउस नई बस्ती थाना कलियर हरिद्वार उम्र 32 वर्ष

बरामदगी-
1. वादिया का मोबाइल फोन- 01
2. वादिया का मोबाइल फोन मोटोरोला- 01
3. कुण्डल बेचकर कमाई गयी कुल नगदी 28070/ रूपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *