रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | एसएसपी हरिद्वार के आदेश के क्रम में थाना भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में कानूनी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस चौपाल कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों एवं उसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए । ग्रामवासियों को बताया गया कि वे नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और बच्चों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें । कार्यक्रम के दौरान गाँव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई और ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा कर उन्हें पुलिस का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । ग्रामवासियों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और “ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने में भागीदार बनने का संकल्प लिया ।












Leave a Reply