नशा मुक्त समाज हेतु हरिद्वार पुलिस का सराहनीय प्रयास गाँव-गाँव जाकर आमजन को जागरूक करने के लिए आयोजित कर रही चौपाल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के आदेश के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा ग्राम भौरी में एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया । इस कार्यक्रम में नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई । नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ साथ नशे के कारोबार को रोकने के लिए ग्रामीणों को चेताना । हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना प्रयास लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *