
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल (IPS) के दिशा-निर्देशन में, सoपुoअo/नोडल अधिकारी AHTU हरिद्वार के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफ किंग यूनिट द्वारा यात्रियों को लगातार जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है । जनपद हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा RPF/GRP के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर बाहर से आए यात्रियों को गोष्ठी के माध्यम से जागरूक किया गया । टीम द्वारा यात्रियों को मानव तस्करी, नशाखोरी, बाल भिक्षावृत्ति एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । यात्रियों को बताया गया कि यात्रा करते समय अपने समान, बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। किसी अंजान व्यक्ति से खाने-पीने का सामान न लें तथा किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें । यात्रा के दौरान यदि कोई बालक/बालिका संदिग्ध अवस्था में मिले अथवा किसी यात्री के साथ कोई घटना घटित हो जाए तो इसकी सूचना तत्काल टोल-फ्री नंबर 112 पर दें । बाहर से आए यात्रियों ने गोष्ठी में दी गई जानकारी की सराहना की। इसी क्रम में टीम द्वारा RPF हरिद्वार के साथ आपसी समन्वय गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें आपसी कार्यों की समीक्षा एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया ।












Leave a Reply