वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में कोतवाली लक्सर पर आयोजित गोष्ठी साइबर अपराधों व नशे के बारे में हुई चर्चा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | कोतवाली लक्सर में सीनियर सिटीजन गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनकी सुरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारी भी साझा की गई । पुलिस अधिकारियों ने गोष्ठी के दौरान लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे – डिजिटल अरेस्टिंग और ऑनलाइन ठगी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश अथवा लिंक पर विश्वास न करने की सलाह दी गई | इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों से घरेलू नौकरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने की अपील की गई। नशे के दुष्प्रभाव और उसकी रोकथाम के विषय में भी जागरूकता प्रदान की गई । साथ ही थाने का सरकारी नंबर भी वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराया गया ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *