हरिद्वार | कप्तान तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व एवं एएसपी अरुणा भारती व सीओ स्वप्निल मुयाल के निकट पर्यवेक्षण में कार्य कर रही जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा लगभग 1 महीने से फरार चल रहे कौशांबी उत्तर प्रदेश के पोक्सो अभियुक्त को पकड़कर जेल भेज दिया है साथ ही प्लेटफार्म पर यात्री का मोबाइल चोरी कर रहे चोर को यात्री द्वारा पकड़े जाने पर बाजपुर उधम सिंह नगर निवासी मोबाइल चोर को जेल भेज दिया गया है।
प्रकरण — प्रथम
माह जून 2025 में थाना जी०आर०पी० हरिद्वार पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 51/25, धारा-137(2), 87,64(2) (ड) BNS व 5(ठ)/6 पोक्सो अधि० बनाम अभियुक्त रावेन्द्र कुमार से संबंधित अभियुक्त लगातार गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार च
ल रहा था। जो पुलिस की गिरफ्तारी की भनक लगते ही भाग जाता था जिस पर थाना स्तर पर वांछित की गिरफ्तारी के लिए सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कल दिनांक 8-09-25 को अभियुक्त रावेन्द्र कुमार पुत्र श्रवण कुमार मिश्रा निवासी- खनवारी तहसील- सुराथु थाना- मन्झनपुर जिला- कौशाम्बी उ०प्र० उम्र-19 वर्ष को हरिद्वार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
अभियुक्त–
अभियुक्त रावेन्द्र कुमार पुत्र श्रवण कुमार मिश्रा निवासी- खनवारी तहसील- सुराथु थाना- मन्झनपुर जिला- कौशाम्भी उ०प्र० उम्र-19 वर्ष
जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम–
इंस्पेक्टर ममता गोला (विवेचक)
सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार
कांस्टेबल जाहुल हसन
कांस्टेबल करुणेश
प्रकरण — द्वितीय
यात्री का मोबाइल चोरी कर रहे मोबाइल चोर को भेजा जेल
यात्री द्वारा मौके पर चोर को पकड़ कर धुनाई करने के बाद थाने लाया गया
घटनाक्रम
अमरदीप निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश द्वारा स्वयं का मोबाइल रियलमी चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर रंगे हाथ पकड़ा गया एवं मौके पर उसकी धुनाई करने के बाद चोरी के मोबाइल सहित थाना जीआरपी हरिद्वार लाया गया। उक्त पकड़े गए व्यक्ति सोनू निवासी उधम सिंह नगर उत्तराखंड के कब्जे से एक चोरी का मोबाइल मुकदमा वादी का व एक अन्य मोबाइल सैमसंग का बरामद हुआ जिसके आधार पर थाना जीआरपी हरिद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 86/25 धारा 303(2), 317(2) बनाम सोनू पंजीकृत करते हुए अभियुक्त सोनू उपरोक्त को नियमानुसार जेल भेजा गया
अभियुक्त–
सोनू पुत्र पप्पू निवासी बेताखेड़ी इटाटरवा थाना बाजपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड
बरामदगी–
एक मोबाइल सैमसंग
एक मोबाइल रियलमी












Leave a Reply