
रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | सूचना प्राप्त हुई कि मौ0 खालसा में कुछ व्यक्ति आपस में झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हैं। सूचना मिलते ही य पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर पाया गया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में झगड़े व मारपीट पर आमादा थे। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्ष झगड़ा करने पर अड़े रहे । शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए दोनों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
1. अश्वनी पुत्र सुशील निवासी मौ0 खालसा, थाना कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार
2. मोहन पुत्र सुशील निवासी मौ0 खालसा, थाना कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार












Leave a Reply