हरिद्वार पुलिस टीम ने 07 जुआरियों को धर दबोचा आरोपियो के कब्जे से ताश के पत्ते व 49,200/-रुपये की नगदी बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | विगत काफी समय से कस्बा कांगडी में सट्टा/ जुआ की सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर उच्चाधिकारीगण के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम के दौराने गश्त / चैकिंग संदिग्ध, वाहन , व्यक्ति में ग्राम कांगडी शेरा वाली मूर्ति के निकट नहर पटरी पर जंगल में ताश के पत्तो से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआँ खेलने वाले 07 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकडा गया। एवं आरोपियों की फड से ₹49,200/- नगद बरामद किये गये । जिनके विरुद्ध थाना श्यामपुर पर धारा 13 जी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
(1) राजकुमार पुत्र जीत सिंह निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।
(2) रमेश सिंह नेगी पुत्र पिताम्बर सिंह निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।
(3) प्रवीन पुत्र राम कुमार निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।
(4) जितेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।
(5) मनोज सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।
(6) रंगीला नाथ पुत्र विलेन्द्र नाथ निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।
(7) दरम्यान सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *