
रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग स्थानों से तीन अभियुक्त गणों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त गण विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 471/2025 472/2025 व 473/2025 धारा 60 आवकारी अधिनियम में अभीयोग पंजीकृत किया गया।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. सचिन उर्फ गुड्डू पुत्र राजेंद्र निवासी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार (बरामदगी 54 पव्वे)2. सुमित पुत्र गौतम निवासी ट्रांसफार्मर वाली गली चौहान मार्केट थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार (बरामदगी 48 पव्वे)
3. जीवन प्रसाद पुत्र मुकुल देव निवासी सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार (बरामदगी 48 पव्वे)












Leave a Reply