नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी 02 शराब तस्कर दबोचे, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद क्षेत्र में पुलिस की लगातार सतर्कता से, मिल रही है कामयाबी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों लगाकार क्षेत्र में ऐक्टिव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 02 शराब तस्करो को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किये गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0स0-876/25 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम राजू
2- मु0अ0सं0-877/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम शहिद

गिरफ्तार अभियुक्त
1-राजू पुत्र इमरत निवासी ग्राम हरचन्दपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
2-शहिद पुत्र ताहिर निवासी नरोजपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी कच्ची शराब
15 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *