अवैध चाकू के साथ 01 अरोपी को धर दबोचा किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 01.09.25 को 01 व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकडा गया व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। SSP हरिद्वार के निर्देशन में नियमित चैकिग व रुड़की पुलिस की सतर्कता से समय रहते 01 आरोपी हारुन पुत्र समीम निवासी नगला इमरती कोतवाली रुड़की को शहनाई गार्डन के सामने BSM तिराह रुड़की के पास से पकडा गया । जिसके विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1- हारुन पुत्र समीम निवासी नगला इमरती कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
01 अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *