सत्यापन न करने पर पुलिस की कार्यवाही 39 मकान मालिकों के ₹390,000 रुपये के कटे चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | जनपद मे होने वाली आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा कोतवाली सिडकुल क्षेत्र रावली महदूद में किरायेदारों के सत्यापन के लिऐ व्यापक रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया । जिसमे थाने पर मौजूद समस्त उपनिरीक्षको द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ अभियान चलाया गया अभियान के दौरान करीब 125 मकानों का सत्यापन किया गया जिसमे किरायादारो का सत्यापन न पाए जाने पर 39 मकान मालिको के द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नही कराए जाने पर 390,000 रुपये के चालान किए गए । साथ ही साथ अभियान के दौरान आमजन को किरायदारो का सत्यपान कराने,नम्बर प्लेट लगाकर ही बाईक चलाने की हिदायत दी गई तथा यातायात के नियमो से सभी आमजन को जागरुक किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *