नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही अवैध शराब के धंधे में संलिप्त 01 व्यक्ति को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना कनखल पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक अभियुक्त को राधिका एन्क्लेव, जगजीतपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया | आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 240/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपी
मनीष पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पंजनहेड़ी, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

बरामदगी –
अवैध देशी शराब के 44 पाउच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *