
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में रात्रि को कोतवाली रानीपुर टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सेक्टर-4, बीएचईएल पर एक आल्टो कार (UK 08 AU 1009) को रोका गया। जांच में पाया गया कि कार चालक नशे में वाहन चला रहा था तथा कार में सवार अन्य 02 युवक नशे में हुड़दंग मचा रहे थे । पुलिस द्वारा तीनों को हिरासत में लेकर चालक का मेडिकल कराया गया व अन्य 02 व्यक्तियों को पुलिस अधिनियम में चालान कर वाहन को सीज कर दिया गया है ।
नाम पता आरोपित
1. अमित कश्यप पुत्र बाबूराम कश्यप निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, पीएनबी के पास, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार (कार चालक – Drink & Drive में)
2. नवल पुत्र जुगल किशोर निवासी मेडिकल कॉलोनी, सेक्टर-7 बीएचईएल, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार (पुलिस अधिनियम में)
3. निखिल पुत्र मुकुल निवासी मेडिकल कॉलोनी, टाइप-II सेक्टर-7 बीएचईएल, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार (पुलिस अधिनियम में)
बरामद/कार्यवाही –
वाहन आल्टो कार सं0 UK 08 AU 1009













Leave a Reply