
रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें बनाकर दिनांक 30.08.2025 की रात्रि को अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान अवैध कच्ची शराब में संलिप्त 03 संदिग्ध को कुल 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
पंजीकृत अभियोगो का विवरण
1- मु0अ0स0- 511/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
आरोपित- रोहित शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी, हरि0 उम्र 34 वर्ष
बरामदगी – 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी का स्थान- सुभाषगढ प्राईमरी स्कूल के पास से
2- मु0अ0स0- 512/2025 धारा– 60(1) आबकारी अधिनियम
आरोपित- सुरेन्द्र पुत्र बनारसी लाल निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी, हरि0 उम्र 33 वर्ष
बरामदगी – 15 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी का स्थान- सुभाषगढ रेलवेफाटक के पास से
3- मु0अ0स0- 513/2025 धारा– 60(1) आबकारी अधिनियम
आरोपित – अर्जुन सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम भुवापुर थाना पथरी, हरि0 उम्र 36 वर्ष
बरामदगी – 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी का स्थान- घिस्सोपुरा तिराहे के पास से













Leave a Reply