
रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | थाना हाजा पर आगन्तुक अभिनव वालिया पुत्र मंजीत वालिया निवासी बालाजीपुरम जगजीतपुर कनखल द्वारा सूचना दी गयी कि रात्रि के समय 3 युवक जो कि मेरे घर के सामने हुडदंग मचा रहे थे । जिनके द्वारा पत्थर भी फेके गये जिनका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उक्त विडियो का कनखल पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से संज्ञान लिया गया व वीडियो मे दिखाई दे रहे युवकों के सम्बन्ध मे पता रसी सुराग रसी की गयी तो ज्ञात हुआ कि उक्त युवड अहबाब नगर ज्वालापुर के है तीनो युवकों को कनखल पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में हिरासत पुलिस लिया गया ।
नाम पता आरोपी
1- नदीम अहमद पुत्र शकूर निवासी अहबाब नगर थाना को0 ज्वालापुर हरिद्वार।
2- समीर पुत्र सिरोज नि0 उपरोक्त
3- विक्रांत कुमार पुत्र मैनपाल नि0 उपरोक्त।













Leave a Reply