वारन्टी की धरपकड़/गिरफ्तारी हेतु चला अभियान न्यायालय के आदेश पर 04 वारन्टी को किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त वारन्ट/आदेशिकाओं को अधिक से अधिक तामिल करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा न्यायालय से जारी आदेशिकाओं की तामिल हेतु पुलिस टीमे गठित की गयी गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना लक्सर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 04 वारन्टियों को न्यायालय द्वारा जारी आदेश पर गिरफ्तार किया गया । वारन्टियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । वारन्टियों की गिफ्तारी हेतु अभियान जारी है ।

गिरफ्तार वारन्टियों के नाम
1- नरेश गिरी पुत्र चन्द्र भान गिरी निवासी ग्राम डूंगरपुर लक्सर थाना कोतवाली लक्सर
2- गजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र पुत्र चन्द्रभान गिरी निवासी उपरोक्त थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार
3- मांगेराम पुत्र बारू सिह निवासी ग्राम दरगापुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार
4- जाहिद हसन पुत्र अब्दुल गनी निवासी कुडी भगवानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *