हरिद्वार पुलिस की असमाजिक तत्वो पर पेनी नजर अवैध तमंचे के साथ चढा एक व्यक्ति हरिद्वार पुलिस के हत्थे \

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी के निर्देशन में पथरी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान घोण्टी चौक से गुर्जर बस्ती को जाने वाली सड़क पर कृष्णा उर्फ निच्चू नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध *तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी  पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

आरोपी का नाम पता
कृष्णा उर्फ निच्चू पुत्र बुद्ध सिंह निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
01अदद देशी तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *