किसानों के खेतो से लगी ट्यूवैल की मोटर से तांबे के तार चोरी करने वाले 02 शातिर चोर चढे हरिद्वार पुलिस के हत्थे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादी श्याम पुत्र नरेश कुमार नि0 मौहम्मदपुर बुजुर्ग लक्सर व प्रेरित अग्रवाल पुत्र घनश्याम नि0 खण्डजा कुतुबपुर लक्सर द्वारा द्वारा थाने पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी व पडोसी के खेतो की टयूबेल मोटर से ताबें के तार निकालकर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे दी गयी जिस पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया । क्षेत्र में हो रही लगातार मोटर चोरियों की घटनाओं का SSP हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुये घटनाओं के अनावरण हेतु कोतवाली लक्सर को निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा मोटर चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु रात्रि में चैकिग हेतु थाने से अलग-अलग पुलिस टीमो को अलग –अलग क्षेत्र में नियमित रुप से रवाना किया गया | गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी कर क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक व मैनुअली व तकनिकी सहायता लेकर आरोपी की धरपकड हेतु क्षेत्र में लगातार खेतो में लगी टयूबवैलो परनिगरानी रखी गयी जिसके परिणाम स्वरुप दिनांक 27.08.2025 को थाना क्षेत्र से 02 आरोपियों को 10 किग्रा अवैध ताबे की तार के साथ पकड लिया । पकडे गये व्यक्तियों ने पूछताछ में थाना क्षेत्र के अलग-अलग किसानो के खेतो लगी ट्यूवैल के मोटर से ताबे के तार निकालकर चोरी करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया ।

नाम पता आरोपी
1-फरमान पुत्र मेहरबान नि0 आदर्श कालोनी बाजार थाना कोत0 लक्सर हरि0।
2-सारिक पुत्र महबूब नि0 लक्सरी वार्ड न0 5 थाना कोत0 लक्सर हरि0।

बरामदगी-
1- आरोपी के कब्जे करीब 10 किग्रा तांबे की तारे बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *